रुडकी, जनवरी 30 -- शुक्रवार को मखदुमपुर गांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के समक्ष ग्रामीणों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, रोजगार से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठाईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्डों को लेकर सामने आईं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए गांव में राशन कार्डों की दोबारा समीक्षा कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समीक्षा के दौरान अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाऐ और पात्रों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...