उरई, मई 3 -- रामपुरा, संवाददाता। सीडीओ ने शनिवार को खण्ड कार्यालय रामपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने का अल्टीमेटम दिया। इसी दौरान वायरल हुए एक वीडियो की जांच की इसमें कोई सच्चाई नहीं पाई गई। शनिवार को सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास रामपुरा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शुक्रवार को वायरल हुए ऑडियो और वीडियो की जाँच के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। शुक्रवार को विकास खण्ड कार्यालय से ग्राम पंचायत मानपुरा के सचिव केशवकान्त त्रिपाठी व ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह का गोशाला के संबंध में वीडियो वायरल हुआ था। इसके बारे में जांच की गई तो कोई सच्चाई नहीं पाई गई। इसके बाद सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.