बहराइच, फरवरी 23 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मिहीपुरवा विकास खंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय व पशु चिकित्सालय का निरीक्षण सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र द्वारा किया गया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बैठकर विकासखंड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मनरेगा द्वारा चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। पटल सहायक से उनसे कार्य की प्रगति की बारे में बातें की। विकास खंड मुख्यालय परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया। सब सफाई पर संतोष जाहिर किया। सीडीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारी जयप्रकाश वर्मा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कुमार वर्मा के साथ पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया । वहां रखे अभिलेखों एवं दवाइयों के विषय में जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास ...