फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- नवाबगंज। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने विकास खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास खंड स्तर पर चल रही योजनाओं की गहराई से पड़ताल की। ग्राम विकास योजनाओं को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिये। कमियों पर कर्मचारियों और सचिवों को फटकार भी लगायी। कर्मचारियों के काम काज को लेकर यहां बैठक भी की गयी। सीडीओ ने निर्देश दिये कि फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। फैमिली आईडी में परिवार के प्रत्येक सदस्य का विवरण दर्ज होना चाहिए। शासन की अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ब्लाक परिसर की साफ सफाई थी मगर अभिलेखों का रख रखाव सही नहीं था। खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ किशनपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे...