कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सोमवार को सरस हाल में सीएम डैश बोर्ड के कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को लम्बित आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण कराते हुए योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं निर्माण कार्य करा रही कार्यदाई संस्थाओं को भी कार्य पूर्ण करने का समय निर्धारित किया। उन्होंने सम्बंधित विभागों के लम्बित कार्यों का समय से निस्तारण कराए जाने पर विशेष जोर दिया। निर्माण कार्यों में सबसे अधिक जोर उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में चल रहे कार्यों पर दिया। हिदायत दिया कि प्रत्येक दशा में निर्माण कार्य फरवरी माह तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। छात्रवृत्ति को लेकर उन्होंने समाज कल्याण, अल्पसंख्य...