मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने रविवार को विकासखंड परदहां अंतर्गत बगली पिंजड़ा में गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ आश्रय स्थल में कितने नर एवं मादा पशु हैं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही गौ आश्रय स्थल में पशुओं के पानी पीने के लिए बने हौज में पानी गंदा होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को गौ आश्रय स्थल में विशेष साफ सफाई का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने गुड, नमक, वर्तमान सीजन में ही भूसे का क्रय कर भंडारण करने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं के लिए धूप से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.