हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में सीडीओ ने जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी द्वारा कम फीडिंग के कारण कम प्रगति पर उन्होंने प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। नेफेड की सप्लाई 40 प्रतिशत से कम है, उन सभी आंगनबाड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र पर बेइगं मशीन खराब है, तो उसे सही कराए, अगर मशीन नहीं है तो नई मशीन तीन दिन में क्रय करें। एमओआईसी को काम में शिथिलता बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...