सहारनपुर, फरवरी 13 -- मुख्य विकास अधिकारी सुमित आर. महाजन ने रामपुर मनिहारान ब्लॉक के घटेड़ा गांव में ग्राम चौपाल में शामिल होने के बाद पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें भवन में कई कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने पंचायत भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाउंड्री वॉल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित कराने को कहा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने पंचायत परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। सीडीओ सुमित आर महाजन ने कहा कि पंचायत भवन गांव की गतिविधियों का केंद्र होता है, इसलिए इसकी व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...