बागेश्वर, फरवरी 4 -- मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने बुधवार को गरुड़ क्षेत्र में लघु सिंचाई, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खोली, सेल्टा और कमेडी चीर गधेरा में चेकडैम निर्माण, रवाईखाल इंटर कॉलेज व आईटीआई कमेडी में मरम्मत कार्य, हेलीपैड निर्माण सहित जिला योजना और आपदा मद से चल रहे सुरक्षा व नहर मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सीडीओ ने सभी कार्य तय समय में पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.