रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। जैन इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. गौरव वाष्र्णेय को मंगलवार को विकास भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न सम्मानित करते हुए देकर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जिले की शैक्षिक गरिमा का प्रतीक बताया। सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...