रामपुर, मार्च 6 -- मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्सरे, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, पोषण पुनर्वास केंद्र और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने ओपीडी में पहुंचकर डाक्टरों की उपस्थिति का सत्यापन किया। सभी डाक्टर नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात मिले। इमरजेंसी वार्ड में पिछले चार दिन के रोस्टर के हिसाब से सभी स्टाफ की ड्यूटी को चेक किया। सीएमएस से ओपीडी, ब्लड बैंक, ईसीजी से प्राप्त होने वाली आय और व्यय के संबंध में जानकारी ली। एनआरसी में पांच बच्चे भर्ती मिले। सीटी स्कैन कक्ष के बाहर कूड़ेदान रखवाने के निर्देश दिए हैं। ब्लक बैंक में पहुंचकर ब्लड की उपलब्धता, कैंपों के आयोजन, सेंटीफ्यूज मशीन और प्लाज्मा आदि के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.