पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास शुक्रवार को अचानक ही बॉ स्कूल पहुंच गए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर सवाल पूछे। सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों को पूछकर गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने संतोष जाहिर किया है। सीडीओ दोपहर करीब दो बजे गांव पिपरिया दुलई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां पर बच्चों की परीक्षा चल रही थी। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सामान्य ज्ञान और विषय से संबंधित सवालों को पूछा। छात्राओं ने सीडीओ के सवालों का जबाव दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने साफ सफाई, हॉस्टल और मौजूद सुविधाओं के बारें में भी छात्राओं से पूछा। बार्डन पूनम कटियार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब सही पाया गया। छात्राओं ने संतोषजनक जबाब दिया। ठंड को देखते हुए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन...