सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। विकास खंड चतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरौटी खुर्द में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सीडीओ ने ग्रामीणों को विभिन्न लाभार्थीपरक सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल के उपरांत सीडीओ ने कंपोजिट विद्यालय गुरौटी एवं आंगनबाड़ी केंद्र गुरौटी खुर्द द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.