गंगापार, जनवरी 30 -- शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिता सिंह की अगुवाई में विकास खंड मऊआइमा के बांका जलालपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय पर चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा सीडीओ हर्षिता सिंह और जिला ग्राम परियोजना अधिकारी अखिलेश सिंह को बुके व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सीडीओ ने बालक बालिकाओं के अभिभावक से उन्हें प्राप्त होने वाले पुष्टाहार एवं राशन, आवास व शौचालय वितरण की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सभी अभिभावकों ने बताया गया कि उन्हें समय से शासन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप राशन एवं पुष्टाहार प्राप्त हुए हैं। मौके पर उपस्थित आम जनमानस से उन्हें प्राप्त हो रहे शासन के लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में पूछा और ग्राम पंचायत में समय-समय पर सफाई कर्मियों की टोली लगाकर साफ सफाई का कार्य कराएं एवं एंटी लार...