सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्य ने खैराबाद विकासखंड कार्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। कार्यालय में माप पुस्तिका में विवरण दर्ज न होने पर एपीओ और व्यय की पूर्ण जानकारी न देने पर एडीओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के अनुपस्थिति के अनुपस्थित मिलने पर मानदेय रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रणता ऐयवर्य ने निरीक्षण के एक साथ ब्लॉक के स्थित कक्ष में कायाकल्प का कार्य चलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक-एक कक्ष का कायाकल्प करवाना चाहिए, जिससे अभिलेख सुरक्षित रहें और अव्वस्था भी न हो। ऑनलाइन हाजिरी ऐप के संबंध में पूर्व में किए गए पत्राचार पर एपीओ द्वारा कोई सूचना नही दी। पंचायतों में कार्यरत कार्मिकों की जानकारी भी एपीओ द्वारा संतोषजनक नहीं दी गयी। दिनेश के मकान से लाल जी...