सहारनपुर, फरवरी 18 -- मुख्य विकास अधिकारी सुमित आर महाजन ने बुधवार को विकास खंड नानौता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेख और पत्रावलियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि शासन की सभी महत्वपूर्ण और लाभार्थी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा उनका शत-प्रतिशत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। परिसर की बाउंड्रीवाल पर सरकारी योजनाओं की आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्य प्रणाली को पेपरलेस बनाने पर जोर देते हुए पत्राचार और फाइलों का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की स्वयं निगरानी कर तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही जनता दर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.