आजमगढ़, नवम्बर 27 -- लालगंज/बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने गुरुवार को लालगंज एवं ठेकमा विकास खंड क्षेत्र मेंम कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है। लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी। वे लालगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सीधौना पर पहुंचे। बूथ संख्या 294, 295, 296, 297 पर कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था। जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम न्यायिक लालगंज नूपुर सिंह ने बीएलओ पानमति, चमेला देवी, दीपक सिंह, और रामअवध को देर शाम तक पचास प्रतिशत फार्म भरकर डिजिटाइज कराने का निर्देश दिया। ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सराय मोहन ठेकमा में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण क...