नैनीताल, फरवरी 10 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में 'स्मार्ट टेक: एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पांसिबल यूज ऑफ एआई' पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान इंटरनेट दिवस मनाए जाने आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, प्रमुख साइबर खतरों और निवारण तकनीक के बारे में उपयोगकर्ताओं को बताया। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तिलोत्तमा यादव ने कहा कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने व जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस बार सुरक्षित इंटरनेट दिवस स्मार्ट तकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.