जौनपुर, फरवरी 20 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया गुरुवार को शाम करीब 5 बजे विकास खण्ड के हरद्वारी गांव में बन रहे अंत्येष्टि स्थल पर अचानक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने अंत्येष्टि स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उसे गुणवत्तापूर्ण बनवाने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी और जेई को दिया। सीडीओ ने वहां लगे इंटरलॉकिंग ईंट को भी निकालकर उसकी गुणवत्ता को जांचा। इसके बाद वहां लगे बेंच आदि को देखकर उसे सही जगह और उसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने लखराव गांव में बने अमृत वाटिका को भी देखा। फिर वहां से गनेशपुर गांव में बन रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। सीडीओ ने वहां बन रहे खेल मैदान को गुणवत्तापूर्ण बनाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने रनिंग ट्रैक में अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी डालने, मैदान में घास लगवाने तथा खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.