लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- सीडीओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार की सुबह अचानक विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तीन अधिकारियों सहित 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ के अचानक निरीक्षण से विकास भवन में हड़कम्प मच गया। सुबह दस बजे से बारह बजे तक अफसरों को कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने का निर्देश है। इसकी हकीकत जानने के लिए गुरुवार की सुबह दस बजे सीडीओ अभिषेक कुमार ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अवकाश पर हों उनका प्रार्थना पत्र मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड किया जाए और उपस्थिति पंजिका में दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.