कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर देहात। सीडीओ ने शुक्रवार को विकासभवन में संचालित दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति परखी। इसमें छह कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। इसपर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही लापरवाहों से स्प्ष्टीकरण तलब कर सख्त चेतावनी जारी की। साथ ही आकस्मिक अवकाश लेने का निर्देश दिया। सीडीओ विधान जायसवाल ने शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति परखी। इसमें लघु सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक विक्रांत कुशवाहा व हिमांशु कुमार, मैकेनिक कमल कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत डीपीएम अनुपम कुमार व आरईडी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र वर्मा अनुपस्थित मिले। इसपर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इन सभी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.