प्रयागराज, अप्रैल 19 -- विकास भवन परिसर का सीडीओ गौरव कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में फाइलें अव्यवस्थित मिलीं। इस पर नाराजगी जाहिर की और फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। अलग-अलग कार्यालयों में कुल 28 कर्मचारी गायब मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सही जवाब न देने की स्थिति में सभी का वेतन रोका जाएगा। सीडीओ सुबह ही विकास भवन पहुंचे। दफ्तरों में अभिलेख बेतरतीब पड़े थे। बाइंडिंग नहीं कराई गई थी, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नियमानुसार समस्त अभिलेख की बाइंडिंग कराएं। निष्प्रयोग अभिलेख व सामग्री नियमानुसार निस्तारण कराएं, जिससे दफ्तर में सफाई रहे। यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कर्मचारी कार्यालय समय से आएं। कार्यालय में साफ सफाई रखी जाए। शौचालय की प्रतिदिन कम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.