सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। खैराबाद के परसेहरा कला में ग्राम चौपाल के बाद गांव भ्रमण पर सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या को महिलाओं ने गांव में अवैध शराब के कारोबार की शिकायत की। मामले का संज्ञान लेकर सीडीओ ने अबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद अबकारी विभाग ने शनिवार को छापा मारा। जिसके बाद दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। सीडीओ के आदेश पर पंचायत परसेहरा कला के ग्राम नेवादा में अवैध शराब को लेकर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कई घरों की तलाशी ली गयी। जिसमे जगदेई के घर से पांच लीटर, शराब और दो डिब्बों में 30 लीटर लहन व रामचन्दर के घर से 10 लीटर कच्ची शराब एवं 50 लीटर लहन की बरामदगी हुई। दबिश के दौरान जगदेई मौके पर उपस्थित रहीं, जबकि रामचन्दर मौके से फरार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.