हरिद्वार, मई 30 -- सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की पहल पर खानपुर के मोहनावाला गांव की विद्या ने डेयरी उद्योग खड़ा किया है। पति के निधन के बाद परिवार का पूरा भार विद्या के कंधों पर आया तो वह दिहाड़ी मजदूरी करने लगी। इससे वह मुश्किल से 3000-5000 रुपये मासिक कमा पाती थीं। उन्होंने 2023-24 में रीप परियोजना के तहत गरीब लोगों को शामिल कर 35,000 का ब्याज मुक्त ऋण लिया। इसमें 16,500 रुपये मिलाकर कुल 51,500 की पूंजी एक दुधारू गाय खरीदी। इसके साथ ही धीरे-धीरे डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। बताया कि अब विद्या को दूध विक्रय से नियमित आय होने लगी है। उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.