रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और मेयर विकास शर्मा ने बुधवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेयर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनके सक्रिय होने से जिला अस्पताल में छोटी बीमारियों के मरीजों की भीड़ कम होगी, जिससे अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सक गंभीर रोगों व जटिल ऑपरेशनों पर बेहतर ध्यान दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मौजूद अव्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। मेयर ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.