पिथौरागढ़, जनवरी 2 -- पिथौरागढ़। मूल फलट्या बेडा व हॉल ऐंचोली निवासी राखी मेहता ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की हैं। राखी की प्रारंभिक शिक्षा चाचा मदन मेहता के साथ रहते हुए चेन्नई व राजस्थान से हुई है। 12वीं तक की शिक्षा हिमालय पब्लिक स्कूल से हुई। राखी ने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद एफकैट,सीडीएस व अन्य केंद्रीय परीक्षाओं में 14 बार असफलता हाथ लगी। 15वीं बार में उन्होंने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया में 7वीं रैंक हासिल की है। राखी के पिता दिनेश मेहता 7 कुमाऊं से सेवानिवृत्त हैं और माता आशा देवी गृहणी हैं। राखी को ऑल इंडिया में 7वीं रैंक मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...