देहरादून, फरवरी 4 -- श्रीनगर। देश के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सीडीएस के विश्वविद्यालय आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीएस के प्रस्तावित कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.