मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अल्पसंख्यक विकास मोर्चा की ओर से मंगलवार, 3 फरवरी को बेकापुर स्थित उर्दू लाइब्रेरी में सुजालपुर निवासी मो. जुबेर के पुत्र मो जैद आलम के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि, मो जैद आलम ने वर्ष- 2023 में सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जून 2025 से वर्तमान में पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। समारोह की अध्यक्षता बीआरएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मंसूर नियाजी ने की। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता मो. जहांगीर ने कहा कि, मो. जैद आलम की यह उपलब्धि न केवल सुजालपुर, बल्कि पूरे मुंगेर के मुसलमानों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि, जैद आलम ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि, प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओ...