नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने सैन्य विभाग के सचिव व चीफ आफ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) जनरल अनिल चौहान को सेवा विस्तार दिया है। उनका कार्यकाल 30 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। मालूम हो कि जनरल चौहान को 30 सितंबर 2022 को सीडीएस नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए थी। इस प्रकार उनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा था, लेकिन उसे अब अगले साल 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में जिस प्रकार तीनों सेनाओं ने आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया उसका श्रेय सीडीएस को दिया गया। अभी वे तीन सेनाओं के एकीकरण के महत्वपूर्ण कार्य में भी जुटे हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने सीडीएस के सेवा विस्तार को मंजूरी दी। जनरल चौहान 1981 में भारतीय सेना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.