गोरखपुर, फरवरी 15 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुंमरी नंबर एक, नारायणपुर टोला निवासी राजाराम का शव चोरहिया नाले में मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 16 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस मृतक राजाराम और नामजद आरोपितों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय राजाराम कहां थे, किन-किन लोगों से उनकी बातचीत हुई और उनकी अंतिम लोकेशन क्या रही। साथ ही आरोपितों की मोबाइल लोकेशन और आपसी बातचीत का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि राजाराम की मौत हत्या का परिणाम है या फिर वह नाले में गिरकर डूब गए थे। मामले में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.