आरा, दिसम्बर 14 -- खाद दुकानदार हत्याकांड -भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही पुलिस -वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों से हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी -तीयर थाने के जादोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात धारदार हथियार से की गयी थी हत्या जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव में खाद दुकानदार परमात्मा सिंह उर्फ अरविंद सिंह हत्याकांड की पुलिस तफ्तीश तेज हो गयी है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इसके लिए दुकानदार के मोबाइल सीडीआर और फॉरेंसिक रिपोर्ट की मदद ली जा रही है। हत्या के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दुकानदार देर रात घर से क्यों निकले थे? किसी के बुलाने ...