जौनपुर, जनवरी 5 -- सतहरिया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देश पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप कुमार चौरसिया ने सीडा परिसर में रैन बसेरी स्थापित कराया। श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए यह रैन बसेरा बनाया गया है। उन्होंने ने बताया है कि यह प्रयागराज माघ मेला के दृष्टिगत बनाया गया है। ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। देखरेख के लिए वहां पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। राकेश मिश्र बनो गए ऑर्डिनेटर सिकरारा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राकेश मिश्रा मंगला को जिला कोआर्डिनेटर्स नियुक्त किया गया है। इससे पार्टी के लोगों ने खुशी जाहिर की है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी सूची...