धनबाद, फरवरी 22 -- जर्जर स्कूल भवन के मामले में चाइल्ड वेलफेयर (सीडब्ल्यूसी) कमेटी ने संज्ञान लिया है। सीडब्ल्यूसी ने डीएससी, डीईओ और डीसीपीओ (जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी) को पत्र लिखकर इस पर रिपोर्ट मांगी है। दो दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पत्र की कॉपी डीसी और डीडीसी को भी सौंपी गई है। मालूम हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने एक दिन पूर्व ही 'कागज पर खतरनाक, हकीकत में इन्हीं स्कूल भवनों में पढ़ रहे बच्चे' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें तोपचांची की जीतपुर पंचायत स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय और 127 साल पुराने नंदलाल इंस्टीट्यूशन हाई स्कूल भवन के जर्जर स्थित को दर्शाया गया था। इसमें पढ़ने वाले लगभग छह सौ बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई कर रहे हैं। जर्जर भवन के कारण नए नामांकन को भी काफी प्रभावित किया...