जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की सीटों में वृद्धि करने को लेकर मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह विभिन्न मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि सीट बढ़ाने को लेकर किन-किन संसाधनों को बढ़ाने की आवश्यकता है। जानकारी हो कि सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य ने विभाग में पत्र भेज दिया है जिसमें एमबीबीएस में 150 सेट को बढ़ाकर ढाई सौ और स्नातकोत्तर की सीट 51 से बढ़कर डेढ़ सौ करने की बात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.