प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 12,989 के सापेक्ष 11816 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में अलग-अलग केंद्र पर कुल 1173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई गई। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को पहली पाली में 17 केंद्रों पर कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। जिसमें 7789 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक जिले के आठ केंद्रों पर कराई गई। इसमें 4027 परीक्षार्थी शामिल रहे जबकि 324 अनुपस्थित रहे। सिटी कोआर्डिनेटर बीके सोनी ने आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता खंगाली।

हिंदी हिन्दुस्ता...