प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शनिवार को लालगंज कस्बे के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। बता दें कि शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा में उक्त केंद्र पर उमेश कुमार निर्मल की जगह कौशाम्बी का रहने वाला संजय कुमार पुत्र अंगनू लाल परीक्षा दे रहा था। जांच दल ने पहचान पत्र में अंकित विवरण का मिलान करने पर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार जेल भेज दिया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 15406 के सापेक्ष 14176 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पॉलियों में अलग-अलग केंद्र पर कुल 1226 परीक्षार्थी अनुपस...