कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला कमेटी 9 मार्च को झुमरीतिलैया ब्लॉक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। जानकारी झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने दी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का वैश्विक त्योहार है। इस दिन हम अपने अधिकार की रक्षा और महिलाओं का शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...