मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ, संवाददाता। श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ने मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नए श्रम कानूनों और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक सत्यपाल सिंह के अनुसार 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम संहिताएं मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और श्रमिक संगठनों के नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...