बोकारो, दिसम्बर 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीटू के 18वें अखिल भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में सेक्टर 9 इस्पात मजदूर मोर्चा,सीटू कार्यालय में झंडोत्तोलन कर झंडा दिवस मनाया गया। झंडा रोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और श्रमिक एकता के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा सीटू का झंडा दिवस संगठन की एकता, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया आगामी अखिल भारतीय सम्मेलन में श्रमिक वर्ग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी और यह एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होगा। जिसका उद्देश्य ट्रेड यूनियन आंदोलन को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा सीटू श्रमिक वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाने और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.