गोंडा, दिसम्बर 18 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। एक मशीन ठीक होती है तो दूसरी खराब हो जाती है। महीनों से खराब सीटी स्कैन मशीन ने गुरुवार से काम करना शुरू कर दिया। एक दर्जन मरीजों की जांच की गई। वहीं नेत्र विभाग में आटो रिफ्रेक्टो मीटर मशीन (एआर) खराब हो गई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन मशीन 09 मार्च 2023 को पहली बार खराब हुई थी । पहले मशीन का स्लिप रिंग सिस्टम खराब हुआ था । जिसे ठीक करने के लिए 28 लाख का बजट आवंटित किया गया था लेकिन मशीन ठीक नहीं हो सकी थी। मशीन बंद होने से ट्यूब खराब हो गई थी । बताया जाता है कि ट्यूब बदलवाने में लगभग 50 लाख रुपए खर्च किए गए। दस जून से फिर से अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन चालू हुई और मरीजों की सीटी स्कैन...