देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। लाला नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप के तहत सीटी यंग्स एफसी व वुल्वस के बीच मुकाबला खेला गया। मंगलवार को पवेलियन मैदान में खेले गए इस रोमांचक मैच में सीटी यंग्स एफसी ने 1-0 के स्कोर से जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक हासिल किए। टीम के लिए अतुल ने 64वें मिनट में विजयी गोल किया। बुधवार को सुपर लीग में अधोईवाला एफसी व दून एलीट साकर एकेडमी के मध्य मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...