बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचार संघ ने सेल कॉरपोरेट कार्यालय के अधिशासी निदेशक राजीव पाण्डेय को पत्र लिखकर सीटीसी मीटिंग में किए जा रहे धांधली को रोकने व पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। सेल कॉरपोरेट कार्यालय की कई गलत कार्यप्रणाली का शिकार सेल का आम कर्मचारी वर्ग हो रहा है , जिसका एक उदाहरण अनुकंपा अधारित स्थांतरण के लिए गठित सीटीसी कमेटी की मीटिंग है। जिसकी बैठक न तो समय पर आयोजित की जाती है व न ही बैठक होने के बाद उसके परिणाम भी पारदर्शी तरिके से जारी किया जाता है। एक ही प्रकृति व एक ही कारणों के आधार पर किए गए आवेदनो पर अलग अलग मनमाना निर्णय लिया जाता है व लिए गए निर्णय का आधार भी नही बताया जाता है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष हरि ओम ने कहा स्थांतरण प्रक्रिया एक समान्य नीति के तहत होने चाहिए न...