बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम ने सेल कार्पोरेट कार्यालय के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर सीटीसी मीटिंग को हर हाल में तीन माह में बुलाना सुनिश्चित करने की मांग की है। यूनियन ने पत्र में लिखा है कि सेल कारपोरेट कार्यालय द्वारा कर्मियों के एक यूनिट से दूसरे यूनिट में स्थांतरण के लिए सीटीसी गाईडलाईन जारी किया गया है। परंतु वर्तमान में उस गाईडलाईन का नियमतः पालन नही किया जा रहा है। जिसमें सीटीसी गाईडलाईन में प्रत्येक तीन माह में बैठक बुलाने का उल्लेख है, परंतु पिछले कई वर्षो से 9-12 माह में एक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसके कारण कार्मिकों को स्थांतरण के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। सीटीसी आवेदन किए हुए सेल कार्मिको के द्वारा दिए गए रुझान के अनुसार कई कार्मिकों के आवेदन को बगैर कारण बत...