बांका, मार्च 12 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत कल्होड़िया गांव में प्रस्तावित कांस्टेबल प्रशिक्षण स्कूल (सीटीएस) के निर्माण को लेकर अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में भागलपुर के नाथनगर स्थित सीटीएस के प्राचार्य आईपीएस रविश कुमार, जमुई के सिमुलतल्ला स्थित सीटीएस के एसपी आईपीएस अजय नारायण यादव, एसडीपीओ बेलहर राजकिशोर कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी एवं कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय शामिल थे। टीम ने 121 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित सीटीएस के निर्माण के लिए चिन्हित की गई जमीन का विस्तार से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भूमि की भौगोलिक स्थिति का गहराई से अध्ययन किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रस्तावित सीटीएस के निर्माण के लिए स्थल उपयुक्त है या नहीं। बताया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.