बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। कॉलेज फॉर टीचर्स एजुकेशन (सीटीई) लखनऊ ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक आवश्यकता आधारित आईसीटी मॉड्यूल विकसित किया है। इस मॉड्यूल का चार दिवसीय प्रशिक्षण उधमिता विकास संस्थान, लखनऊ में छह से आठ जनवरी तक आयोजित किया गया। मॉड्यूल का विकास सीटीई के प्राचार्य विष्णु श्याम द्विवेदी के निर्देशन में तथा धर्मेंद्र सचान के समन्वय में किया गया। इसमें गूगल फॉर्म, एक्सेल, कहूट क्विज, वीडियो एडिटिंग और लाइव क्लास जैसे आधुनिक तकनीकी टूल्स को थ्योरी व प्रैक्टिकल के माध्यम से शामिल किया गया है। लेखक मंडल में वाराणसी के डॉ. प्रदीप, बरेली कोहड़ापीर निवासी शावेज लतीफ, आजमगढ़ के आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य विशेषज्ञों ने योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...