मुरादाबाद, फरवरी 8 -- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जिले में रविवार को 35 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में पंजीकृत 16440 में से 14578 व दूसरी पाली में पंजीकृत 11508 में से 10456 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 27944 अभ्यर्थियों में से 25034 ने परीक्षा दी। 89.59 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में सवाल पूछा गया कि भारत में किस स्थान को 'छोटा तिब्बत' कहा जाता है। वहीं विषय से संबंधित सवाल उलझाने वाले ही थे। रविवार को सीटीईटी में रविवार को सख्त निगरानी व चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली व दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। सामान्य ज्ञान के पोर्शन फिर भी ठीक थे लेकिन विषय के सवालों ने उलझाकर रखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.