देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। नगर के बिलासी-शिवपुरी मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति पर घर का ताला तोड़कर सामान चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता नीलू देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया है कि 6 फरवरी 2026 को सीटीईटी परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरपुर गई थी। 17 फरवरी की रात जब वापस घर लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा है और अंदर रखा सोफा, दीवान, ट्रंक, गहने तथा चांदी के बर्तन सहित अन्य सामान गायब है। आरोप है कि सभी सामान उसके पति पुरुषोत्तम कुमार ले गए हैं। महिला का कहना है कि इससे पहले भी पति घर से तीन कंबल और रसोई के बर्तन ले जा चुका है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता है तथा घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.