पटना, फरवरी 2 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा सात और आठ फरवरी को होगी। पहले परीक्षा आठ फरवरी को होनी थी। लेकिन बढ़े हुए आवेदनों को देखते हुए इसे दो दिन करने का निर्णय लिया गया है। पटना समेत देशभर के 132 की जगह 140 शहरों में परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम में किए गए बदलाव के अनुसार, दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं होंगी। सात फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। आठ फरवरी को भी यही क्रम दोहराया जाएगा। सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी सटीक परीक्षा तिथि और समय अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में दर्ज जानकारी से ही सुनिश्चित करें और उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.