जमशेदपुर, जनवरी 23 -- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सीटेट से जुड़ा शेड्यूल और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। ह परीक्षा उन अभ्यर्थियों लिए आयोजित की जा रही है जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पद के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के लिए और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्रता हासिल करने के लिए होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...