मुरादाबाद, फरवरी 7 -- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जिले में 35 केंद्रों पर आज हुई। शनिवार को हुई परीक्षा में करीब छह हजार अभ्यर्थी बैठे। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, इससे पहले केंद्रों पर सख्त निगरानी व चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी कठिन था। सामान्य ज्ञान के पोर्शन फिर भी ठीक थे लेकिन अंग्रेजी के सवालों ने उलझा कर रखा मुरादाबाद जिले में सात फरवरी को करीब 16 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं आठ फरवरी को करीब 24 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 व दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...